Tuesday, December 5, 2023
Home बस्ती और आसपास कांटों का ताज है बस्ती नगरपालिका

कांटों का ताज है बस्ती नगरपालिका

बस्ती, 16 मई। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा की बम्पर जीत हुई है। उनकी लोकप्रियता के आगे भाजपाई चित हो गये, कोई समीकरण काम नही आया। यहां तक मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी वोट मांगने पहुंचे लेकिन हवा का रूख नही बदल पाये। चुनाव जीतने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि नेहा वर्मा की जितनी बम्पर जीत हुई है, उनके सामने चुनौतियां भी बम्पर हैं।

आने वाले दिनों में बहुत सोच समझकर उन्हे फैसले लेने होंगे और शहरी क्षेत्र के विकास को गति देनी होगी। भाजपा के सिम्बल पर चुनाव जीते सभासदों की संख्या भी कम नही है। ऐसे में उन्हे तमाम विरोधों का भी सामना करना पड़ेगा। शहरी क्षेत्र की बदहाली और मानक विपरीत विकास कार्य कराये जाने पर हल्ला मचाने वालों का खेमा भी तैयार है। बजट हिसाब भी मांगने की तैयारी है। शहरी क्षेत्र की बदहाली किसी से छिपी नही है। रेलवे स्टेशन से लेकर अमहट तक रोड और स्ट्रीट लाइटें 60 फीसदी से ज्यादा खराब हैं। नालियां ऐसे चोक हैं जैसे लगता है वर्षों से साफ नही हुईं। डिवाइडर खत्म होते जा रहे हैं। बिजली के तारों का मकड़जाल एक बड़ी समस्या है।

बंदरों और छुट्टा जानवरों की समस्या से हर कोई प्रभावित है। वेण्डिंग जोन निष्क्रिय हैं। जाम से रोजाना जूझना पड़ता है। अतिक्रमण ऐसा है कि सड़क की पटरियां विलुप्त हो गई हैं। मेडिकल कचरे का उचित प्रबंधन नही है। पार्कों की बात करें तो पूरा शहर वीरान दिखता है। अमहट पर वर्षों से निर्माणाधीन पार्क कई सवाल खड़े करता है। आवास विकास, शिवा कालोनी और कटेश्वर पार्क की कितनी उपयोगिता रह गयी है सभी जानते हैं। नगरपालिका क्षेत्र की दुकानों का कई गुना किराया बढ़ाने पर व्यापारियों में जो नाराजगी है उसका भी सामना करना होगा। वाटर कूलर खराब पड़े हैं।

ब्लाक रोड़ धर्मशाला रोड और मालवीय रोड जैसी दर्जन भर गड्ढों में तब्दील सड़के, यूरिनल गंदगी के कारण उपयोग के लायक नही हैं। नगरपालिका को लूटकर पिछले 5 सालों में रेगिस्तान बना दिया गया है। घाटा पूरा करते हुये नगरपालिका की आय कैसे बढ़ाई जाये इस पर एक पुख्ता रोडमैप बनाना होगा। नगरपालिका में कर्मचारियों की संख्या भी जरूरत से ज्यादा है। आमदनी अठन्नी खर्चा रूपइया वाली बात नगरपालिका पर सटीक बैठती है। कर्मचारियों को आये दिन वेतन के लिये आन्दोलन करना पड़ता है। तमाम प्रयासों के बावजूद नगरपालिका क्षेत्र में अधोमानक वाली पॉलीथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।

ऐसी अनेक समस्यायें हैं जिनका ठोस समाधान निकालना होगा। चूंकि जनता ने नेहा वर्मा पर भरपूर विश्वास जताया है इसलिये उम्मीदें भी ज्यादा होंगी। चापलूसों से बचना होगा और बगैर किसी भेदभाव के फैसले लागू करने होंगे। वरासत तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये नगरवासियों को दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं, बगैर सुविधाशुल्क के काम भी नही होते। इन सबके बीच से विकास का रास्ता बनाना होगा, जो पार्षदों को संतुष्ट रखे, तथा ठेकेदारों की मनमानी को भी काबू रखे। समाजवादी पार्टी में रहते हुये नेहा वर्मा विकास योजनाओं को धरातल पर कितना उतार पायेंगी या फिर सरकार से बजट लाने में कितनी सफल होंगी यह वक्त बतायेगा। जनता यह भी देखना चाहती है कि नगरपालिका को नेहा वर्मा चलायेंगी या फिर सबकुछ प्रतिनिधियों के भरोसे होगा।

RELATED ARTICLES

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

बस्ती में कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव

बस्ती, 03 दिसम्बर। लालगंज थाना अंतर्गत कुआनों नदी के रामनगर घाट पर रविवार को एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया।...

सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

बस्ती, 03 दिसम्बर। जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की जान चली...

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता किया गया

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को नाको भारत सरकार एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान एवं जिला स्वास्थ्य समिति...

ऑन लाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षकां ने बीएसए को सौंपा 2 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा...

जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंक का 18 करोड़ बकाया, वसूलने के लिये चलेगा अभियान

बस्ती 1 दिसम्बर। जिला सहकारी बैंक का 9 करोड़ रूपया, भूमि विकास बैंक का 8.50 करोड़ रूपया तथा जिला पंचायत का 50...

अल्पसंख्यक कमेटी की समीक्षा बैठकः कांग्रेस को मजबूत करने का आवाह्न

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला चेयरमैन अशफाक आलम कुरैशी की अध्यक्षता में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मतदाताओं के रूख से मेल नही खाते चुनाव नतीजे, ईवीएम पर चिन्तन की जरूरत : अंशू अवस्थी

लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) रविवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने ईवीएम पर...

दहेज पीड़िता को जान का खतरा, आरोपियों को बंचा रही पुलिस

बस्ती, उ.प्र.। दहेज उत्पीड़न और ससुरालियों के जुल्म की शिकार प्रतिभा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कोतवाली थाना...

डाक्टर की लापरवाही से हुई मौत, कार्यवाही की मांग, सुन्दरा पॉलीक्लीनिक का मामला

संतकबीर नगर, उ.प्र.। बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार (परतिया) निवासी विशाल त्रिपाठी ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर, मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल तथा आईजी बस्ती परिक्षेत्र...

न्यायालय के कटघरे से वांछित अपराधी फरार

देवरिया 4 दिसंबर (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 जनपद देवरिया की अदालत से...

05 Dec. 2023 का राशिफल जानिये आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय से

1.मेषः आज जो भी काम अपने हाथ में लें, उन्हें सोच समझ कर लें। आज उन कामों में सफलता की उम्मीद कुछ...

विदेश में नौकरी के नाम पर सत्तर हजार की ठगी, न्याय की गुहार

लालगंज, बस्ती (संजय कुमार यादव) विदेश में नौकरी के लिए बीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने का एक मामला प्रकाश में...

23 वर्षीय युवती से गैंगरेप, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, 4 साथी पुलिस के राडार पर

यूपी डेस्कः दिल्ली-यूपी के बॉर्डर पर 23 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जुनैद नाम के एक आरोपी को...

बाराबंकी में सोते समय युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

बाराबंकी, उ.प्र.। देवा कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव में अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय युवक के गले पर धारदार हथियार से वार...
- Advertisment -