Saturday, December 2, 2023
Home समाचार यूरिक एसिड से छुटकारा दिलायेगा सेब का सिरका

यूरिक एसिड से छुटकारा दिलायेगा सेब का सिरका

स्वस्थ रहने के लिये हमें अपनी बॉडी को समय समय पर डिटॉक्स करते रहने की जरूरत होती है। एप्पल साइडर विनेगर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सबसे सुपरफूड्स है। इसमे तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हमारे चयापचय को बढ़ाता है। इसमें एसिटिक एसिड भी होता है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) सुबह खाली पेट में पीने के कई फायदे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। सेब सिरका सुबह पीने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की समस्या में अच्छा परिणाम मिलता है।

इसके अलावा सेब का सिरका इस्तेमाल करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसमें एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है। इन तत्वों का उपयोग कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं सुबह खाली पेट में सेब का सिरका पीने के फायदे।

1. वजन कम करने में सहायक

सेब का सिरका पीने से तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर में फैट जमने भी नहीं देता है। इससे वजन को आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन इसके साथ सही डाइट और व्यायाम करना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

2. नही होगी पाचन समस्या

कई लोग पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर सेब के सिरके के सेवन से आप पूरा दिन हल्का भी महसूस करते हैं।

3. इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

सेब का सिरका इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं, जो शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। संतुलित मात्रा में इसके सेवन से काफी लाभ होता है।

4. कोलेस्ट्रोल घटाये

कोलेस्ट्रोल का बढ़ा हुआ स्तर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही सेब के सिरके का खाली पेट सेवन करने से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) का स्तर कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

5. डायबिटीज करे कंट्रोल

डायबिटीज के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरका के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा एसिटिक एसिड में एंटी-डायबिटीक और एंटी-ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।

6. दांतों का पीलापन दूर करे

कई बार दांतों के पीलेपन के कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। सेब का सिरका एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जिससे दांतों का पीलापन दूर रखने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।

7. जोड़ों के दर्द में आराम

सेब के सिरके में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव गुण पाए जाते हैं, जो जलन से राहत प्रदान करता है।

कैसे उपयोग करें

1. इसे सुबह के जूस में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। 2. डॉक्टर की सलाह के बाद एक या दो चम्मच सिरका सुबह उठकर खाली पेट में पी सकते हैं। 3. एक या डेढ़ चम्मच सेब का सिरका गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से तेजी से वजन कम हो सकता है। 4. इसके अलावा अगर आप सुबह सलाद का सेवन करते हैं, तो सलाद में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सावधानियां

1. इसके अधिक सेवन से भूख की समस्या में कमी हो सकती है। 2. इसका अनियमित तरीके से सेवन करने से मतली और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती है। 3. ज्यादा एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दांतों खराब हो सकते हैं। 4.साथ ही अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपको सेब के सिरके के इस्तेमाल से बचना चाहिए। सेब के सिरके का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। अगर आपको कोई समस्या है, तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए या गर्भावस्था में भी सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

भाई का इलाज कराने जा रही बहन व दूसरे भाई को दबंगों ने सरेराह पीटा

यूपी डेस्कः प्रदेश में महिलाओं संग अत्याचार की घटनायें रिकार्ड बना रही हैं। बलात्कार, हत्या, घरेलू हिंसा आम बात हो गई है।...

दलित युवक की पिटाई से मौत, पत्नी संग सामूहिक दरिंदगी

यूपी डेस्कः बरेली में एक दलित युवक की पिटाई करने और उसकी पत्नी संग दरिंदगी किये जाने का मामला सामने आया है।...

जेल मंत्री धर्मवीर भारती पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

यूपी डेस्कः जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर एक भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को...

पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेन्ड

यूपी डेस्कः गोंडा में बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे पकड़ने...

तीन दिन से लापता नाबालिग का शव रेलवे ट्रक पर मिला

यूपी डेस्कः कानपुर में तीन दिन से लापता नाबालिग का शव कल्याणपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर रेलवे ट्रैक किनारे...

कानपुर में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य महकमा सतर्क

यूपी डेस्कः कानपुर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को एक दिन में चार डेंगू मरीज मिले हैं।...

चलती ट्रेन में गोलियां की तड़तड़ाहट, आरपीएफ जवान ने 4 को भूना, गिरफ्तार

नेशनल डेस्कः जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग कर उप निरीक्षक सहित 4 लोगों की हत्या करने वाला आरपीएफ जवान चेतन मथुरा...

रेप के आरोपी बीजेपी नेता समेत 3 को पुलिस ने दबोचा

यूपी डेस्कः मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में भाजपा नेता और ग्राम प्रधान...

मणिपुर पर संसद के दोनो सदनों में हंगामा, संजय सिंह सस्पेन्ड

नेशनल डेस्कः संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन मणिपुर मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता किया गया

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को नाको भारत सरकार एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान एवं जिला स्वास्थ्य समिति...

ऑन लाइन हाजिरी का विरोध, शिक्षकां ने बीएसए को सौंपा 2 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों, शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा...

जिला पंचायत व जिला सहकारी बैंक का 18 करोड़ बकाया, वसूलने के लिये चलेगा अभियान

बस्ती 1 दिसम्बर। जिला सहकारी बैंक का 9 करोड़ रूपया, भूमि विकास बैंक का 8.50 करोड़ रूपया तथा जिला पंचायत का 50...

अल्पसंख्यक कमेटी की समीक्षा बैठकः कांग्रेस को मजबूत करने का आवाह्न

बस्ती, 01 दिसम्बर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी जिला चेयरमैन अशफाक आलम कुरैशी की अध्यक्षता में...

लखनऊ हजारों शिक्षक, पुरानी पेंशन व तदर्थ शिक्षकों के बहाली मा मुद्दा गूंजा

लखनऊ, उ.प्र.। शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन की गूंज सुनाई दी। पुलिस की चोकसी को धता बताकर यूपी के...

छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, एनएसएस के अन्तर्गत सिफ्सा ने लगाया जागरूकता शिविर

बस्ती, 01 दिसम्बर। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविध्यालय मथौली बनकटी बस्ती में राष्टीय सेवा योजना के अन्तर्गत सिफसा द्वारा संचालित ’यूथ...

प्रकाश उत्सव में उमड़ी आस्था

बस्ती 27 नवम्बर। सोमवार को शांति एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व, भाईचारा का संदेश देने वाले सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु...

महिला अफसर के साथ रेप की कोशिश का आरोपी भगोड़ा नायब तहसीलदार गिरफ्तार, मेहमान की तरह रहा पुलिस का व्यवहार

बस्ती, 27 नवम्बर। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित मामले का खुलासा करते हुये 25 हजार के इनामिया भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को...
- Advertisment -