लखनऊ, 22 मई। कर्नाटक चुनाव में शानदार सफलता के बाद कांग्रेस पाटी्र के प्रति लोगों की रूझान तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे सदन से सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में जनपद प्रतापगढ़ से आये दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
नाज़ फातिमा, एवं नाज़मीन बानो तथा जनपद फर्रूखाबाद से अदनान शाकिर, अकील अली, सना मुमताज, शिफा मुमताज, मुमताज बेगम, अमान शाकिर, डॉ0 शाकिर अली मंसूरी, ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को श्री सिंह ने कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर पार्टी में शामिल कराया तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर साबरा खातून, विषम सिंह सहित आदि लोग प्रमुख रहे।