बस्तीः 03 जून। जिले में कप्तानगंज पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अर्जित की गई करीब 25 लाख रूपये की सम्पत्ति जब्त किया। जिला मजिस्ट्रेट बस्ती आदेश पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित उपाध्याय पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गौरा गांव निवासी माधव प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 रामनाथ गुप्ता उर्फ राम भरोस व राजेश कुमार गुप्ता ने नकली कीटनाशक व उर्वरक बनाकर धन अर्जित किया था।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने वाद संख्या 742/21 धारा 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में सम्पत्ति कुर्क किये जाने का आदेश दिया था। दोषियों द्वारा गौरा में क्रय की गयी भूमि (अनुमानित किमत 10,00,000) सहित मकान व टाटा मोटर की लोडर वाहन संख्या यूपी 51 एटी 2792 (अनुमानित कीमत 15,00,000) को जब्त किया गया तथा एक अर्टिगा कार वाहन संख्या यूपी 51 एक्स 1225 (अनुमानित किमत 5,00,000) जो की अभियुक्त द्वारा बेच दी गयी है इस सम्बंध में कार्यवाही की जा रही है।