बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस 5 के अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल के नेतृत्व में सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर बस्ती में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आप नेता ने कहा कि दिन प्रतिदिन पृथ्वी आग का गोला बनती जा रही है। आए दिन लोग वृक्षों को काट रहे हैं। अगर हम जल्द न चेते तो लोगों को इसका दुष्परिणाम झेलना पड़ेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली, अखिलेश राज, चंद्रभान कनौजिया, उमेश राजभर, महेंद्र प्रताप सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आर. एस. पांण्डेय, सैनिक कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
आप नेता ने सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में किया पौधरोपण
RELATED ARTICLES