लखनऊ, उ.प्र.। डायल 112 की लड़कियां सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रही हैं। सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने की बजाय सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। 205 लड़कयों पर 24 घण्टे में 2 बार एफआईआर दर्ज की गई। दूसरा केस नई कम्पनी वी विन लिमिटेड के परियोजना निदेशक सैयद अहमद की ओर से दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि इन लड़कियों के कारण हेल्पलाइन का काम प्रभावित हुआ है। ऑफर लेटर देने के बाद भी इन लड़कियो ने धरना दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इससे पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा धीरेन्द्र प्रताप की ओर से 5 नामजद तथा धरना दे रही 200 अन्य लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इतने सारे एक्शन के बाद भी लड़कियां इको गार्डन में डटी हुई है। धरना चौथे दिन गुरूवार को भी जारी रहा। लड़कियां 18 हजार वेतन की डिमांड कर रही हैं। यहां लगभग एक लाख फोन रोज आते हैं। कुल 673 महिला कर्मचारियों को 3 शिफ्ट में लगाया गया है। इसी बीच योगी सरकार ने डायल 112 के एडीजी को हटाकर उन्हे पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया। यह जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। वह 1090 की एडीजी रह चुकी हैं। लड़कियो को अभी 12 हजार वेतन मिलता है। उनका कहना है जब तक मांगें पूरी नही होंगी धरना समाप्त नही करेंगे।